पानीपत में रिश्ते शर्मसार! घर पर अकेली बहू को देखकर बिगड़ी ससुर की नीयत, नशीला पदार्थ सुंघाकर पार कर दी दरिंदगी की सारी हदें...

Edited By Harman, Updated: 04 Jul, 2026 01:21 PM

father in law raped daughter in law in panipat

हरियाणा के पानीपत जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बहू ने अपने ससुर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बहू ने अपने ससुर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 15 दिन पहले वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके ससुर ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। महिला का कहना है कि बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। होश आने के बाद उसे घटना की जानकारी हुई। जब उसने इस घिनौनी करतूत के बारे में अपने पति, सास और ननद को बताया तो उन्होंने उसे ही मुंह बंद रखने की धमकी दी और उसका मोबाइल छीन लिया। 

पीड़िता ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद उसे अपने मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ मॉडल टाउन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सभी आरोपों की गहनता से जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!