चंडीगढ़ः पीजी में लगी भीषण आग, 3 लड़कियों की दर्दनाक मौत

Edited By Isha, Updated: 22 Feb, 2020 06:28 PM

शहर के सेक्टर-32 में आज दोपहर के समय एक घर में आग लग गई। इस आग में तीन लड़कियों की मौत हो गई जबकि एक लड़की ने जान बचाने के लिए पीजी की बिल्डिंग से नीचे कूद गई जिसे गंभीर चोटें

चंडीगढ़(धरणी)- शहर के सेक्टर-32 में आज एक पीजी में आग लगने से तीन लड़कियों की मौत हो गई जबकि एक लड़की ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूद गई जिसे गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने पहुंच कर आग बुझाई।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-32 में एक मकान में पीजी खोली हुई है, जिसकी पहली मंजिल अचानक आग लग गई। आग से घायल होने वाली लड़कियों की उम्र 20 से 21 साल तक की है। अभी तक इस हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका। आग से झुलसी लड़कियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिन्हें डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!