नारनौल में व्यक्ति ने पहले परिजनों से किया झगड़ा, फिर उठाया खौफनाक कदम

Edited By Manisha rana, Updated: 12 May, 2025 10:23 AM

person took a horrifying step in narnaul

नारनौल में 35 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले उसने घर पर परिजनों से झगड़ा किया और फिर गांव की बणी में जाकर आग लगा ली।

नारनौल : नारनौल में 35 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले उसने घर पर परिजनों से झगड़ा किया और फिर गांव की बणी में जाकर आग लगा ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। 

सदर थाना के गांव दोचाना का राजेंद्र नामक व्यक्ति चिनाई मिस्त्री था। परिजनों के अनुसार वह शराब का आदी था। उसने शराब का अधिक सेवन कर लिया था। जिसके बाद उसने परिजनों से लड़ाई की। लड़ाई करने के बाद वह बाइक पर गांव की बणी में चला गया। वहां पर उसने अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा ली व उसने दम तोड़ दिया। मृतक 2 बच्चे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!