Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 Jun, 2023 08:47 PM

कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पटौदी रोड़ के बारे में आमजन में भ्रांति फैलाने तथा अपनी राजनीति चमकाने के उद्देश्य से झूठे बोर्ड लगाए गए थे, जिन्हें नगर निगम गुरूग्राम की इनफोर्समैंट टीम द्वारा हटा दिया गया है। निगम अधिकारी अब संबंधित असामाजिक तत्वों की...
गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम की कार्यशैली से परेशान होकर शनिवार सुबह कुछ लोगों ने कादीपुर इंडस्ट्रियल एरिया की मुख्य सड़क पर नगर निगम के खिलाफ पोस्टर लगा दिए। इन पोस्टर में नगर निगम का खजाना खाली होने के कारण सड़क निर्माण कार्य न किए जाने की बात कही गई। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त का मोबाइल नंबर भी इन पोस्टर में लिखा गया है। इन पोस्टर के लगाए जाने की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी हरकत में आ गए और उन्होंने आनन फानन में यह पोस्टर उतार दिए।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
नगर िनगम के अधिकारियों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पटौदी रोड़ के बारे में आमजन में भ्रांति फैलाने तथा अपनी राजनीति चमकाने के उद्देश्य से झूठे बोर्ड लगाए गए थे, जिन्हें नगर निगम गुरूग्राम की इनफोर्समैंट टीम द्वारा हटा दिया गया है। निगम अधिकारी अब संबंधित असामाजिक तत्वों की जानकारी हासिल करने में लगे हुए हैं, ताकि उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम गुरूग्राम द्वारा गाड़ौली पुलिया का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिस पर 4.58 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। यहीं नहीं, उमंग भारद्वाज चौक से गाड़ौली तक सडक़ निर्माण के लिए 96 लाख रूपए का टैंडर किया गया है तथा यहां पर स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज कार्य के लिए भी 1.71 करोड़ रूपए की लागत से कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।