यमुनानगर में बिजली निगम के रिटायर्ड SE हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जेल में रची गई थी मर्डर की साजिश... 2 आरोपी अरेस्ट

Edited By Harman, Updated: 23 Jun, 2026 01:09 PM

retired se of electricity corporation murder case solved

हरियाणा के यमुनानगर के जठलाना में हिमाचल बिजली निगम से सेवानिवृत हुए सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर जगदीश बंसल के घर लूटपाट  की साजिश जेल में रची गई थी। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) :  हरियाणा के यमुनानगर के जठलाना में हिमाचल बिजली निगम से सेवानिवृत हुए सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर जगदीश बंसल के घर लूटपाट  की साजिश जेल में रची गई थी। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने बताया कि 18 जून को हिमाचल बिजली निगम से सेवानिवृत हुए जगदीश बंसल की जठलाना स्थित उनके निवास पर हत्या कर दी गई थी। 19 जून को उनके घर में काम करने वाली रुखसाना को सबसे पहले इस हत्या की सूचना मिली। जिसमें उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया और मृतक के लड़के के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद सीसीटीवी और कॉल डिटेल निकाली गई। जिसके आधार पर पुलिस ने कुंजपुरा करनाल के रहने वाले अजय और अंकित को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में इन दोनों ने कबूल किया कि जेल में जठलाना के रहने वाले देवेंद्र से उनकी मुलाकात हुई थी। उसे सेवानिवृत्ति जगदीश बंसल के बारे में जानकारी दी थी कि वह अकेले रहते हैं और उनके यहां लूटपाट की जा सकती है। इसी के बाद उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्योंकि जगदीश पांचाल अकेले रहते थे इसलिए इन आरोपियों ने उन्हें टारगेट किया और लूटपाट के इरादे से उनके घर में घुसे। वह दोनों उस समय नशे में थे और इसी दौरान उन्होंने जगदीश बंसल की लोहे की राड और कैंची से हत्या कर दी। उन पर 17 वार किए गए थे।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर और पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि अजय पर पहले से ही लूटपाट चोरी के 6 मामले और अंकित पर लूटपाट और चोरी के चार मामले दर्ज हैं।  वारदात की साजिश भी जेल में ही रची गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!