MWB का हिमाचल में विस्तार : सुभाष महाजन चंबा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त, 11 सीनियर पत्रकारों का एक सलाहकार बोर्ड भी होगा गठित

Edited By Krishan Rana, Updated: 15 Jun, 2026 05:13 PM

mwb expands in himachal subhash mahajan appointed acting district president of

मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबीए) ने हिमाचल प्रदेश में अपने संगठनात्मक विस्तार और पत्रकार कल्याण

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबीए) ने हिमाचल प्रदेश में अपने संगठनात्मक विस्तार और पत्रकार कल्याण गतिविधियों को नई गति देते हुए चंबा जिला इकाई की घोषणा कर दी है। संगठन के उत्तर भारत के संगठन मंत्री मेवा सिंह राणा ने बताया कि कोर कमेटी, हिमाचल प्रभारी संजय भूटानी तथा प्रदेशाध्यक्ष विशाल सूद से विचार-विमर्श के बाद वरिष्ठ पत्रकार सुभाष महाजन को चंबा का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई जिला कार्यकारिणी में विकास ठाकुर को उपाध्यक्ष, हेम सिंह ठाकुर को महासचिव, रिशव महेंद्रु को सह सचिव तथा दीपक शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेवा सिंह राणा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष विशाल सूद को आगामी माह के अंत तक प्रदेश कार्यकारिणी गठित करने और सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जिम्मेदारी दी गई है। यह कार्य हिमाचल प्रभारी संजय भूटानी के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।इसके साथ ही 11 सीनियर पत्रकारों का एक सलाहकार बोर्ड भी गठित होगा।

पत्रकारों को मिली 10-10 लाख की दुर्घटना बीमा पॉलिसी
गौरतलब है कि हाल ही में एमडब्ल्यूबीए के तत्वावधान में शिमला में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदेश के 50 पत्रकारों को 10-10 लाख रुपये की मुफ्त दुर्घटना बीमा पॉलिसी प्रदान की गई। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान विशिष्ट अतिथि रहे थे।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार अक्सर प्राकृतिक आपदाओं, सड़क दुर्घटनाओं, सामाजिक तनाव और अन्य संवेदनशील परिस्थितियों में कार्य करते हैं। ऐसे में दुर्घटना बीमा जैसी योजनाएं उनके और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक संरक्षण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री सुक्खू से मिला प्रतिनिधिमंडल
मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला और पत्रकारों के हितों से जुड़ा विस्तृत मांग-पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने किया।
प्रतिनिधिमंडल में महासचिव सुरेंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष तरुण कपूर, हिमाचल प्रभारी संजय भूटानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा, संगठन सचिव मेवा सिंह राणा तथा हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष विशाल सूद शामिल रहे। मुख्यमंत्री से यह मुलाकात प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के माध्यम से संपन्न हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से हरियाणा की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों के लिए पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं, दुर्घटना बीमा और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाएं लागू करने की मांग की। संगठन ने राज्य सरकार से व्यापक पत्रकार कल्याण नीति तैयार करने का भी आग्रह किया।

कुल्लू-मनाली में होगा तीन दिवसीय एआई प्रशिक्षण शिविर
एमडब्ल्यूबीए ने मुख्यमंत्री को पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के लिए कुल्लू-मनाली में तीन दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम को लेकर सकारात्मक रुख दिखाते हुए अपनी सहमति प्रदान कर दी है। कार्यक्रम की तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि मीडिया जगत तेजी से तकनीकी बदलावों के दौर से गुजर रहा है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रस्तावित शिविर में समाचार संकलन, तथ्य जांच, डेटा विश्लेषण, कंटेंट निर्माण, डिजिटल मीडिया प्रबंधन तथा एआई के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से दक्ष पत्रकार बदलते मीडिया परिवेश में अधिक प्रभावी, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता कर सकेंगे। संगठन भविष्य में पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य सहायता, सामाजिक सुरक्षा, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा अन्य कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू करने की दिशा में कार्य करेगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!