Edited By Manisha rana, Updated: 13 Jun, 2026 10:38 AM

फरीदाबाद में सीवर टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई नगर निगम सफाई कर्मचारी की मौत के मामले में शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग केंद्र सरकार के सदस्य करम सिंह ने नगर निगम कमिश्नर, अतिरिक्त आयुक्त परमजीत चल...
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में सीवर टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई नगर निगम सफाई कर्मचारी की मौत के मामले में शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग केंद्र सरकार के सदस्य करम सिंह ने नगर निगम कमिश्नर, अतिरिक्त आयुक्त परमजीत चल डीपी उषा कुंडू एसडीएम हनी बंसल सहित अन्य अधिकारियों से इस मामले को लेकर बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को दोबारा ऐसी लापरवाही न होने के निर्देश दिए और डीपी उषा कुंडू से दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई के लिए कहा।
गौरतलब है कि सेक्टर-19 इलाके में नगर निगम के सफाई कर्मचारी जोगिंदर पहलवान की सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग केंद्र सरकार के सदस्य करम सिंह कर्मा फरीदाबाद पहुंचे थे जहां पर उन्होंने नगर निगम कमिश्नर डीपी उषा कुंडू व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
वहीं इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हाल ही में लगातार कई सफाई कर्मियों की मौत हो चुकी है जिसको लेकर उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि दोबारा ऐसी लापरवाही ना हो और नगर निगम कमिश्नर ने भी उन्हें आश्वासन दिया है कि दोबारा ऐसी लापरवाही नहीं होगी। वहीं उन्होंने डीपी उषा कुंडू को भी दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई के आदेश भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि काम के दौरान सेफ्टी उपकरण नहीं थे, कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। लापरवाही के कारण मौत हुई है उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा उपकरण के कोई कर्मचारी काम न करे और अधिकारी की मौजूदगी में उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ही काम कराया जाए। वहीं उन्होंने बताया कि मृतक का बेटा पढ़ा लिखा है जिसे उन्होंने एलडीसी पद की नौकरी देने के लिए नगर निगम को लिखा है। मृतक के परिवार को सरकार की तरफ से लगभग 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)