पानीपत मर्डर केस का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; हत्या के पीछे ये वजह आई सामने

Edited By Harman, Updated: 04 May, 2026 05:24 PM

panipat murder case solved killing suspected over illicit relationship

समालखा के बिहौली में गत दिनों पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेतों में काम करने वाले रंजीत की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। रंजीत हत्या मामले में पानीपत पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पानीपत पुलिस ने विनोद नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। डीएसपी हेडक्वार्टर...

पानीपत (सचिन शर्मा) : समालखा के बिहौली में गत दिनों पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेतों में काम करने वाले रंजीत की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। रंजीत हत्या मामले में पानीपत पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पानीपत पुलिस ने विनोद नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। 

डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या मामले में पकड़े गए आरोपी विनोद को रंजीत पर शक था कि रंजीत उसकी पत्नी के साथ गलत संबंध में है, जिसके चलते रंजिशन विनोद ने मौका पाकर रंजीत की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद से विनोद लगातार फरार चल रहा था। आरोपी विनोद को समालखाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विनोद ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

खेत में बने कमरे में मिला था लहूलुहान शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रणजीत (35) निवासी पूर्णिया बिहार, गांव बिहोली के पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेतों में करीब 12 साल से नौकरी करता था। वह अभी दो महीने पहले ही अपने गांव से वापस काम पर लौटा था। कुछ दिन पहले रणजीत का शव बिहोली-बापौली रोड पर रतन के खेत में मिला। अज्ञात हमलावर ने तेजधार हथियार से उसका गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया था।

पुलिस जांच में एक अहम कड़ी सामने आई है। विनोद, मृतक रणजीत का रिश्तेदार बताया जा रहा है और वह रणजीत के साथ ही खेत में बने कमरे में अपने परिवार सहित रह रहा था। विनोद ने तेजधार हथियार से रणजीत की हत्या की थी और मौके से फरार हो गया। अब आरोपी को काबू कर लिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!