दर्दनाकः पानीपत में डिलीवरी के दौरान मां की मौत, नवजात ने भी तोड़ा दम

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 06 Jan, 2025 09:51 PM

painful mother died during delivery in panipat newborn also died

पानीपत जिले में प्रसूता की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। वहीं नवजात ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मतलौडा पुलिस को दी गई।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले में प्रसूता की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। वहीं नवजात ने भी दम तोड़ दिया। प्राथमिक जांच में प्रसूता की मौत का कारण ब्लड प्रेशर कम होना माना जा रहा है। घटना की सूचना मतलौडा पुलिस को दी गई। महिला के शव का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम होगा। 

घटना की जानकारी देते हुए मृतका महिला के पति अर्जुन ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के दलसिंहपारा का रहने वाले हैं। फिलहाल पानीपत के कवी गांव में परिवार के साथ रह रहा है। उसके तीन बेटे हैं। कवी गांव में मुर्गा फार्म पर काम करता है। 

PunjabKesari

सुबह हुआ था पेट में दर्द

अर्जुन ने बताया कि उसकी पत्नी रंजिता नौ महीने की गर्भवती थी। सोमवार सुबह रंजिता को लेबर पेन हुआ था। आशा कार्यकर्ता पत्नी को लेकर कवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गई। यहां से डॉक्टरों ने रंजिता को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जब वह शाम बाद रंजिता को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!