लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाला गिरफ्तार, प्रेमिका को इस शक में उतारा था मौत के घाट

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 25 Jun, 2025 05:50 PM

the person who killed his live in partner has been arrested

पानीपत में लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रेमिका के सिर पर सिलबट्टे वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को काबड़ी गांव से गिरफ्तार किया है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रेमिका के सिर पर सिलबट्टे वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को काबड़ी गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि मृतक महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। जो अकेले घर से पानीपत आई हुई थी। डीएसपी ने बताया कि महिला के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी ने फोन पर बताया था कि पानीपत में सुरेश नाम के युवक से शादी कर ली है लेकिन लड़की पार्टनर के साथ लिविंग में रहती है। आरोपी सुरेश कुलदीप नगर में रहता है और मूल रूप से औरैया (बिहार) का रहने वाला है।

दूसरे युवक से बात करने पर आया गुस्सा

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि आरोपी लविंग पार्टनर के साथ 1 साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। आरोपी ने महिला को किसी अन्य लड़के के साथ बात करते देखा तो कहासुनी हुई और उसके बाद तैश में आकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!