पानीपत में देर रात बड़ा हादसा: नहर में गिरी कार, व्यक्ति की डूबने से मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Jun, 2025 10:39 AM

car falls into canal in panipat person dies by drowning

पानीपत जिले के गांव नामुण्डा के पास नहर में स्विफ्ट कार गिर गई। कार सवार व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले के गांव नामुण्डा के पास नहर में स्विफ्ट कार गिर गई। कार सवार व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान गवालड़ा गांव निवासी के रूप में हुई। मृतक का नाम सुन्दर था। हादसे की सूचना मिलते ही गोताखोरों और पुलिस को सूचना दी गई। डायल 112 की टीम, समालखा थाना SHO और DSP मौके पर थे। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की मदद से गाड़ी और मृतक व्यक्ति को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। 

PunjabKesari

यह हादसा बीती रात करीब 9:30 बजे का है। गांव नामुंडा से 3 से 4 ट्रैक्टर और रस्से लेकर ग्रामीण पहुंचे थे। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से कार को बाहर निकाला। इंस्टेक्टर राजकुमार शर्मा भी अपनी टीम के साथ मौके पर थे। गाड़ी में कितने लोग थे, कहां से आए थे। अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन जो नहर से शव मिला है, वह कार की पिछली सीट से बरामद हुआ है। रात 9:30 बजे कार नहर में गिरी थी। वहीं 12:00 बजे बाहर निकली गई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!