Panipat में हरियाणा रोडवेज बस चालक की धुनाई, बाइक सवार युवक की मौत से भड़के लोग... पिटाई का Video viral

Edited By Isha, Updated: 19 Jun, 2025 06:27 PM

haryana roadways bus driver beaten up in panipat

हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ ने आक्रोश में आकर बस ड्राइवर की

पानीपत(सचिन):  हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ ने आक्रोश में आकर बस ड्राइवर की पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


जानकारी अनुसार, सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में पारस ने बताया कि वह वार्ड 6, सराय मोहल्ला समालखा का रहने वाला है। वह अपने दोस्त प्रिंस निवासी वार्ड 7, समालखा के साथ एवेंजर बाइक पर सवार होकर रात करीब 8 बजे शहर में किसी काम से आए थे। वे अपना काम खत्म कर वापस लौट रहे थे।


बाइक प्रिंस चला रहा था, जबकि वह पीछे बैठा हुआ था। रात करीब साढ़े 9 बजे जब वे वापस लौट रहे थे तो रात करीब साढ़े 9 बजे का समय था। जीटी रोड पर अनाजमंडी पुल से आगे सेक्टर 25-29 मोड़ से 100 मीटर आगे नीचे वाली फोरलेन पर चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक ड्राइवर अपनी बस को तेज गति, लापरवाही से चलाता हुआ आया और पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। बाइक नीचे गिरी तो बस ऊपर चढ़ा दी।

जिससे उन दोनों दोस्तों को काफी चोटें आई। एक्सीडेंट करने वाली बस हरियाणा रोडवेज की थी, जोकि पंचकूला डिपो की थी। कुछ देर बाद वहां पुलिस पहुंची, जिन्होंने दोनों दोस्तों को वहां से निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!