पानीपत में दिल दहला देने वाला हादसा, युवक की गर्दन हुई धड़ से अलग...मंजर देख सहमे लोग

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Jun, 2025 11:45 AM

young man died in an accident in panipat

पानीपत जिले के गांव आसन में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां हादसे में युवक का की गर्दन धड़ से अलग हो गई जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले के गांव आसन में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां हादसे में युवक का की गर्दन धड़ से अलग हो गई जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सिविल अस्पताल में रखवाया। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक यह हादसा करीब 10 बजे हुआ। बारिश के चलते युवक की बाइक फिसल गई तभी पीछे से आ रही गाड़ी की टक्कर लगने से गर्दन धड़ से अलग हो गई। युवक की पहचान आशीष वासी मतलौडा मुंशी राम कॉलोनी के रूप में हुई है। आशीष मतलौडा अनाज मंडी में 78 नंबर दुकान पर नौकरी करता था। मृतक शादीशुदा है। उसके माता पिता मतलौडा में ढाबा चलाते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने भी डेडबॉडी की पहचान की। पुलिस ने मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने बताया कि यहां रास्ते में गांव आसन कला के पास गुज्जर धर्म कांटा के नजदीक एक बिजली का तार टूटा हुआ था। यहां एक राजस्थान नंबर का कैंटर आया और उसकी आशीष की बाइक के साथ टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही आशीष बाइक से गिरकर बिजली की तारों पर जा गिरा। जिससे उसकी गर्दन कट कर धड़ से अलग हो गई। उसके परिवार को बयान देने के लिए बुलाया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!