Haryana के इस जिले में गहराया बिजली संकट, 48 घंटों में लगा शिकायतों का अंबार, लोग परेशान

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Feb, 2026 03:10 PM

power crisis deepens in this haryana district complaints mount in 48 hours res

शहर में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव साफ नजर आने लगा

पानीपत : शहर में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव साफ नजर आने लगा है। पिछले 48 घंटों में बिजली निगम के पास कुल 1671 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें ज्यादातर शिकायतें पावर कट, लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से जुड़ी हैं।

जानकारी के अनुसार बिजली निगम को प्रतिदिन औसतन करीब 470 शिकायतें फोन के माध्यम से मिल रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि अचानक बिजली कटना, लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहना और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव आम समस्या बन गई है।

बिजली शिकायत केंद्र के इंचार्ज मुकेश ने बताया कि तापमान में वृद्धि के साथ बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है, जिससे सिस्टम पर अतिरिक्त लोड पड़ रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है, जिससे बिजली खपत में और इजाफा हो सकता है। उन्होंने बताया कि निगम सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर रहा है और अधिकतर मामलों में दो घंटे के भीतर समस्या दूर की जा रही है।

फील्ड में सक्रिय टीमें

निगम के अनुसार ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग, लाइनों में फाल्ट और स्थानीय तकनीकी खराबियां मुख्य कारण हैं। शिकायत मिलते ही संबंधित क्षेत्र की तकनीकी टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक बिजली खपत से बचें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!