न ही कोई OTP शेयर किया और न किसी लिंक पर किया Click, युवक के साथ हुआ फ्रॉड...मां के इलाज के लिए जोड़ रहा था पैसे

Edited By Isha, Updated: 26 Jun, 2025 05:58 PM

cyber  fraud happened with a youth in panipat

हरियाणा के पानीपत में एक युवक के साथ ऐसा फ्राड हुआ,जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। युवक के   न ही न ही कोई OTP शेयर किया और न ही उसने किसी लिंक  Click किया, फिर भी उसके खाते से 2 लाख 31 ह

पानीपत(सचिन): हरियाणा के पानीपत में एक युवक के साथ ऐसा फ्राड हुआ,जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। युवक के   न ही न ही कोई OTP शेयर किया और न ही उसने किसी लिंक  Click किया, फिर भी उसके खाते से 2 लाख 31 हजार रुपए निकल गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी देते हुए सलीम ने बताया कि वह रिफाइनरी में काम करता है। 25 जून को वह अपनी नौकरी पर था। इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर 1 लाख रुपए बैंक खाते से निकलने संबंधित मैसेज आया। जिसे देखकर वह हैरान हो गया। तभी उसके पास बैंक से कॉल आई। बैंक ने कहा कि वह तुरंत थाने जाकर शिकायत दर्ज करवा दे, आपके साथ फ्रॉड हुआ है। वह तुरंत रिफाइनरी से बैंक के लिए निकल पड़ा। जब वह बैंक पहुंचा तो तब तक उसके खाते से 2 लाख 31 हजार रुपए निकल चुके थे।

मामले की शिकायत तुरंत बैंक में लिखित रूप में दी गई। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई गई। साइबर क्राइम थाने गया तो वहां उन्होंने 48 घंटे का समय दिया। सलीम ने कहा कि उसने न ही किसी से कोई ओटीपी शेयर किया, न ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया।

इतना ही नहीं, उसके पास कोई कॉल भी नहीं आई। इसके बावजूद उसका खाता खाली हो गया। सलीम ने कहा कि वह अपनी बीमार मां के इलाज के लिए ये रुपए इकट्ठा कर रहा था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!