मरने से पहले किया जिम संचालक को किया फोन, भाई मुझ पर हमला कर रहे हैं, बचा लाे... पानीपत में हुआ 12वीं पास छात्र का Murder

Edited By Isha, Updated: 27 Jun, 2025 03:50 PM

murder of 12th pass student in panipa

उझा राेड साईं काॅलाेनी में गुरुवार रात साढ़े नाै बजे एक साल पुरानी रंजिश के चलते 12वीं पास छात्र कन्हैया की चाकू से गाेदकर हत्या कर दी। दम ताेड़ने से पहले छात्र ने काॅलाेनी के ही जिम संचालक चीनू काे फाेन

पानीपत( सचिन):  उझा राेड साईं काॅलाेनी में गुरुवार रात साढ़े नाै बजे एक साल पुरानी रंजिश के चलते 12वीं पास छात्र कन्हैया की चाकू से गाेदकर हत्या कर दी। दम ताेड़ने से पहले छात्र ने काॅलाेनी के ही जिम संचालक चीनू काे फाेन पर कहा था कि हर्ष और  उसके भाई मुझे पीट रहे हैं। चीनू माैके पर पहुंचा ताे कन्हैया आराेपियाें के घर के बाहर खून से लथपथ हालत में अर्धनग्न अवस्था पड़ा था। उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाय, जहां पर उसे मृत घाेषित कर दिया।

 

वारदात की सूचना पर चांदनीबाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार अपनी टीम के साथ माैके पर पहुंचे।  नागरिक अस्पताल में हमलावर पक्ष मेडिकल कराने पहुंचे दाे युवकाें काे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


उझा राेड साईं काॅलाेनी निवासी मां सारदा ने बताया कि उसके छह बच्चे हैं। जिनमें दाे बेटे और चार बेटियां है। सबसे बड़ा बेटा कन्हैया(18) था। बेटे ने इसी साल 12वीं पास की थी। पति की चाय की दुकान है। एक साल पहले बेटे का काॅलाेनी के ही हर्ष नामक युवक के साथ झगड़ा हुअा था। जिसके चलते हर्ष मन में रंजिश रखने लगा।

 

बेटा शाम काे घर से निकला था। इसी रंजिश के चलते रात साढ़े नाै बजे हर्ष ने अन्य दाेस्ताें के साथ मिलकर बेटे की चाकू से गाेदकर हत्या कर दी। रात करीब पाैने 10 बजे सूचना मिली कि बेटे की हर्ष व उसके दाेस्ताें ने मिलकर हत्या कर दी है। जिस सूचना पर वह हर्ष के घर पास पहुंची ताे 30 मीटर दूरी पर ही बेटे घायल अवस्था में पड़ा था। तब तक जिम संचालक चीनू भी माैके पर पहुंचे गए।

चीनू ने बताया कि दाे साल से कन्हैया उसके पास जिम करने आता था। इस मामले में चांदनीबाग थाना प्रभारी संदीप ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है, हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार काे शव का पाेस्टमार्टम कराया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!