नाबालिगा को भगाने का आरोपी काबू, कब्जे से लड़की बरामद

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 15 May, 2018 10:49 AM

overcoming the accused for the abduction of minor

थाना सदर के अंतर्गत एक गांव से 15-16 वर्षीय नाबालिगा का अपहरण करने के आरोपी को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से युवती को बरामद करके आरोपी को सोमवार को अदालत....

पानीपत(सौरव): थाना सदर के अंतर्गत एक गांव से 15-16 वर्षीय नाबालिगा का अपहरण करने के आरोपी को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से युवती को बरामद करके आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ए.एस.आई. जय राम ने बताया कि थाना सदर के अंतर्गत एक गांव के  निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 8 मई को उसकी बेटी सुबह घर से गोबर डालने के लिए गई थी कि उसका अपहरण हो गया है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने छानबीन के दौरान गांव ध्याना जिला करनाल निवासी 21 वर्षीय रवि को काबू कर लिया है। युवक के कब्जे से पुलिस ने अपहृत नाबालिग युवती को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!