Haryana Weather: बारिश व कड़ाके की ठंड से हुआ नववर्ष का आगाज, 2 दिन कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Jan, 2026 08:29 AM

orange alert issued for cold day conditions in haryana for 2 days

हरियाणा में नववर्ष का आगाज कोहरे, बारिश और हाड़कंपा देने वाली कड़ाके ठंड से हुआ। पूरा दिन तेज गति से सर्द हवा चलने और बादलवाही रहने से हरियाणा के हिसार, करनाल, अम्बाला, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, पानीपत, सिरसा, चरखी दादरी, यमुनानगर में...

हिसार : हरियाणा में नववर्ष का आगाज कोहरे, बारिश और हाड़कंपा देने वाली कड़ाके ठंड से हुआ। पूरा दिन तेज गति से सर्द हवा चलने और बादलवाही रहने से हरियाणा के हिसार, करनाल, अम्बाला, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, पानीपत, सिरसा, चरखी दादरी, यमुनानगर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।

इन सभी जगहों पर 15 डिग्री सैल्सियस से नीचे तापमान रहा। सबसे कम नूंह और पानीपत में 13.1 डिग्री सैल्सियस और सर्वाधिक भिवानी में 18 डिग्री सैल्सियस दोपहर का तापमान दर्ज किया गया। रोहतक में 24 घंटे से 4.5 डिग्री सैल्सियस तापमान में गिरावट आई। रात्रि तापमान नारनौल का 5.5 डिग्री सैल्सियस हरियाणा में सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति रहने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभसक्रिय होने से बुधवार रात्रि को मौसम में बदलाव आ गया था। रात्रि 2 बजे के बाद हरियाणा के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी व बारिश हुई।

हालांकि दिसम्बर 2025 में बारिश नहीं हुई और न ही रात्रि ठंड का रिकॉर्ड टूटा। जनवरी के पहले दिन हुई यह बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन इसने हरियाणा में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे है। सुबह के वक्त कई जगहों पर कोहरे का भी असर रहा। बूंदाबांदी बारिश से प्रदूषण का स्तर सुधार है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!