तेज रफ्तार पिकअप से नीचे गिरा व्यक्ति, हुई मौत, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Edited By Isha, Updated: 25 Feb, 2025 05:19 PM

one died after falling from a high speed pickup

नारायणगढ़ के निकट तेज रफ्तार पिकअप से नीचे गिरने पर सहारनपुर के लक्ष्मी पुरम निवासी 40 वर्षीय रजनीश की मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसे के बाद रजनीश को अंदरूनी चोटें लगी थी। उस समय तो तबीयत ठीक थी।

नारायणगढ़: नारायणगढ़ के निकट तेज रफ्तार पिकअप से नीचे गिरने पर सहारनपुर के लक्ष्मी पुरम निवासी 40 वर्षीय रजनीश की मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसे के बाद रजनीश को अंदरूनी चोटें लगी थी। उस समय तो तबीयत ठीक थी।
 

अगले दिन भतीजा ऑटो में घर ले जाने लगा तो अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात बोलेरो पिकअप पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  पुलिस ने नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शिकायतकर्ता सहारनपुर के लक्ष्मी पुरम निवासी मोहन सिंह ने बताया कि उसका बेटा 40 वर्षीय रजनीश तीन बच्चों का पिता है। 

वह नौकरी की तलाश में अंबाला आया था। तीन-चार दिन रहने के बाद 22 फरवरी को भतीजे रजत कुमार का फोन आया था कि रजनीश के हादसे में चोटें आई है। उस समय भतीजे ने कहा था कि बेटे के कम चोटें आई है। जब वह ऑटो लेकर अगले दिन घर आया तो रजनीश की मौत हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप से गिरकर बेटा चोटिल हो गया था।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!