दोस्त की गाड़ी लेकर कर रहा था हवाबाजी, छात्रों को लगी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Feb, 2026 01:32 PM

one arrested in case of student accident with scorpio

आदर्श नगर में स्कूल जा रही छात्रा को कुचलकर फरार होने वाले स्कॉर्पियो सवार को सेक्टर-14 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान निखिल के रूप में हुई है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): आदर्श नगर में स्कूल जा रही छात्रा को कुचलकर फरार होने वाले स्कॉर्पियो सवार को सेक्टर-14 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान निखिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की प्रारंभिक तौर की जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी निखिल अपने दोस्त की गाड़ी लेकर आया था और वह हवाबाजी दिखाने के चक्कर में वारदात को अंजाम दे बैठा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

छात्रा को टक्कर मारने के बाद उसने भागते हुए एक स्कूटी को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया और बचने के लिए वह गाड़ी लेकर भाग गया, लेकिन पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को महज 20 घंटे से भी कम समय में पुलिस ने धर दबोचा। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

 

आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह आदर्श नगर की रहने वाली विधि घर से जैकबपुरा स्थित सरकारी स्कूल जाने के लिए निकली थी। जब वह बस स्टैंड के पास वाली गली में पहुंची तो तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी की स्पीड इतनी अधिक थी कि बच्ची को टक्कर लगते ही वह काफी दूर जा गिरी और गाड़ी पास के घरों के थड़े पर चढ़ते हुए पास ही खड़ी एक स्कूटी को भी बुरी तरह से टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दी।

 

जोरदार टक्कर लगने की आवाज सुनकर जब लोग घर से बाहर आए तो उन्होंने पहले स्कूटी को क्षतिग्रस्त हालत में देखा तो वह हैरान हो गए। तभी उनकी नजर पास ही सड़क पर तड़प रही छात्रा की तरफ गई जिसे लेकर वह अस्पताल पहुंच गए। जहां उसका इलाज कराया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी स्कॉर्पियो सवार को कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!