Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 12 May, 2026 05:13 PM

मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के नाम पर सैकड़ों लोगों से ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जोमैटो की फर्जी वेबसाइट तैयार करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के नाम पर सैकड़ों लोगों से ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जोमैटो की फर्जी वेबसाइट तैयार करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय प्रियांशु कुशवाह के रूप में हुई है, जिसने महज पांच हजार रुपये के लालच में इस फर्जीवाड़े के लिए डिजिटल जाल बुना था।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
मामले की शुरुआत 17 सितंबर 2024 को हुई थी जब जोमैटो कंपनी ने थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि कुछ जालसाजों ने जोमैटो के नाम से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट्स (जैसे zomato-live.com और zomato-live.in) और इंस्टाग्राम पेज बनाकर दिलजीत के कॉन्सर्ट के टिकट अवैध रूप से बेचे हैं। चूंकि जोमैटो ही इस कॉन्सर्ट का आधिकारिक टिकट पार्टनर था, इसलिए इस फर्जीवाड़े से कंपनी और प्रशंसकों दोनों को भारी नुकसान हुआ।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी प्रियांशु कुशवाह मूल रूप से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का रहने वाला है। उसने साल 2024 में गाजियाबाद से बीसीए की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में देहरादून में फ्रीलांस वेबसाइट डिजाइनर के तौर पर काम कर रहा था। आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी नितिन के कहने पर ये फर्जी वेबसाइट्स तैयार की थीं, जिसके बदले उसे केवल पांच हजार रुपये मिले थे।
साइबर पुलिस इस मामले में नितिन और विष्णु नाम के दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये लोग आधिकारिक टिकटों की भारी मांग का फायदा उठाकर लोगों को फर्जी लिंक भेजते थे और टिकट बुकिंग के नाम पर पैसे ऐंठ लेते थे। गुरुग्राम साइबर थाना दक्षिण की टीम ने आरोपी प्रियांशु को 11 मई 2026 को गुरुग्राम से ही दबोचा। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कुल कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और ठगी की गई रकम कहां ट्रांसफर की गई है।