देसी पिस्तौल के साथ एक आरोपी काबू, 2 जिंदा कारतूस भी बरामद

Edited By Isha, Updated: 04 Aug, 2022 10:43 AM

one accused arrested with country made pistol

थाना शहर झज्जर के एरिया से सी.आई.ए. झज्जर की एक टीम द्वारा अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सी.आई.ए. प्रभारी झज्जर उप निरीक्षक सुंदर पाल ने बताया कि सी.आई.ए. झज्जर में तैनात

झज्जर : थाना शहर झज्जर के एरिया से सी.आई.ए. झज्जर की एक टीम द्वारा अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सी.आई.ए. प्रभारी झज्जर उप निरीक्षक सुंदर पाल ने बताया कि सी.आई.ए. झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम शहर झज्जर के एरिया में तैनात थी। तैनात पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया गया। 

पकड़े गए युवक की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान सुमित निवासी खरडअलीपुर हिसार के तौर पर की गई।

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!