उत्तर भारत जोन-2 के राष्ट्रमंडल सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, हरविन्द्र कल्याण ने की लोकसभा अधिकारियों व पुलिस महानिदेशक से बैठकें

Edited By Manisha rana, Updated: 24 May, 2026 09:36 AM

preparations in full swing for the commonwealth conference of north india zone 2

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के उत्तर भारत क्षेत्र के जोन-2 सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हरियाणा विधान सभा सचिवालय में बैठकों का दौर जारी है।

चंडीगढ़ (धरणी) : राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के उत्तर भारत क्षेत्र के जोन-2 सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हरियाणा विधान सभा सचिवालय में बैठकों का दौर जारी है। इस सिलसिले में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लोक सभा सचिवालय में निदेशक डॉ. यमनम अरुण कुमार, हरियाणा पुलिस के महानिदेशक अजय सिंघल व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। यह सम्मेलन हरियाणा विधान सभा की मेजबानी में लोक सभा के समन्वय से आगामी 8 से 10 जून तक चंडीगढ़ में होगा।

इसके साथ ही विधान सभा सचिवालय में सम्मेलन की व्यवस्थाओं से जुड़े नोडल अधिकारियों की भी लगातार बैठकें हो रही हैं। शुक्रवार को लोक सभा और विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मेलन स्थलों पर पहुंच कर वहां किए जाने वाले प्रबंधों की योजना बनाई। बैठकों में सम्मेलन की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, आवास, परिवहन, सुरक्षा, प्रोटोकॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा मीडिया प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।

हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ सिंह के साथ आयोजित बैठक में तय हुआ कि सम्मेलन के दौरान चंडीगढ़ यूटी प्रशासन और हरियाणा विधान सभा सचिवालय के साथ समन्वय के लिए राजपत्रित रैंक का नोडल ऑफिसर नियुक्त किया जाएगा। हरियाणा पुलिस के दस्ते की ओर से लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। सभी सम्मेलन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।

प्रत्येक पीठासीन और उप पीठासीन अधिकारी के लिए प्रोटोकॉल व लाइजनिंग अधिकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सम्मेलन में भाग लेने वाले विशिष्ट व्यक्तियों और प्रतिभागियों को एस्कॉर्ट और पायलेट गाड़ियां भी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। सभी स्थानों पर पार्किंग के लिए समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!