कैथल में रंजिश के चलते युवक के अपहरण व मारपीट के मामले में 5 आरोपी काबू, पब्लिक के सामने करवाई परेड

Edited By Manisha rana, Updated: 20 May, 2026 01:14 PM

five accused arrested in kaithal for kidnapping and assaulting a youth

कैथल के थाना तितरम और सीआईए‑1 पुलिस टीम ने युवक के अपहरण और मारपीट के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांचों आरोपियों की सड़क पर पब्लिक के सामने परेड करवाई गई ।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल के थाना तितरम और सीआईए‑1 पुलिस टीम ने युवक के अपहरण और मारपीट के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांचों आरोपियों की सड़क पर पब्लिक के सामने परेड करवाई गई।

सीआईए‑1 प्रभारी सब‑इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता विवेक निवासी सिसला ने 8 मई की शाम लगभग 5:30 बजे की घटना की रिपोर्ट दी थी। शिकायतकर्ता विवेक ने बताया कि वह अपने मित्र के साथ बाइक पर सिसला से सिसमौर जा रहा था। सिसमौर के एक हलवाई की दुकान के पास सफेद स्विफ्ट कार से गांव का ही युवक मोहित उतरा और अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके साथी चीना उर्फ पाई ने भी थप्पड़ और मुक्के मारे। दोनों आरोपियों ने विवेक को जबरन कार में बैठाकर कैथल के सेक्टर‑18 स्थित एक कॉलोनी ले जाया, जहाँ उन्होंने दो और साथियों को बुलाकर उसे कार के हेड रेस्ट और हाथ‑मुक्कों से पीटा और वीडियो बनवाया। 

पुलिस को बताने पर दी थी परिवार को मारने की धमकी 

इसके बाद आरोपियों ने विवेक को चंदाना वाली नहर की ओर ले जाकर वहां मौजूद दो अन्य युवकों के साथ प्लास्टिक पाइप से मारपीट की। शिकायत में कहा गया है कि इसी दौरान मोहित ने विवेक की सोने की मुरकी छीन ली। घायल अवस्था में विवेक को वापस सिसमौर छोड़ते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो उसके परिवार को जान से मार देंगे। गंभीर रूप से घायल विवेक को सिविल अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया था।

थाना तितरम में दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारियाँ कीं। जांच में सामने आया है कि विवेक और आरोपी मोहित के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिसकी वजह से यह वारदात अंजाम दी गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आज सभी को अदालत में पेश किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!