ड्राइवर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो अभी भी फरार

Edited By vinod kumar, Updated: 26 Sep, 2021 05:54 PM

one accused arrested in the case of shooting the driver

कैथल में ड्राइवर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभी दो अन्य आरोपी फरार हैं। इस बारे आज डीएसपी विवेक चौधरी ने सीआईए-1 परिसर में एक प्रासवार्ता की और बताया की 15 सितम्बर को संजू, बिट्टू व नीलू नामक...

कैथल (जोगेंद्र कुंडू): कैथल में ड्राइवर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभी दो अन्य आरोपी फरार हैं। इस बारे आज डीएसपी विवेक चौधरी ने सीआईए-1 परिसर में एक प्रासवार्ता की और बताया की 15 सितम्बर को संजू, बिट्टू व नीलू नामक आरोपियों ने पुंडरी से सुरेश की पिकअप गाड़ी किराए पर की और रसीना जाते हुए रास्ते में ही दुसैन की तरफ ले गए, जहां उन्होंने सुरेश की कनपटी पर रिवाल्वर रख दी। डर के मारे सुरेश ने जब भागने की कोशिश की तो नीलू नामक आरोपी ने उसको पीछे से पीठ में गोली मारी जिसकी वजह से इलाज के दौरान 22 सितम्बर को उसकी मौत हो गई।  

PunjabKesari, haryana

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टोहाना से एक आरोपी संजू व लूटी गई पिकउप गाड़ी को बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। जबकि बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीनों ही आरोपी टोहाना की गुप्ता कॉलोनी के रहने वाले हैं जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!