हरियाणा दिवस पर 5.22 लाख 'लाडो' बहनों को मिला लक्ष्मी का तोहफा, खातों में पहुंची पहली किस्त

Edited By Isha, Updated: 01 Nov, 2025 02:41 PM

on haryana day 5 22 lakh lado sisters received lakshmi s gift

हरियाणा दिवस के पावन अवसर पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में पहली किस्त जारी कर दी गई है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

चंडीगढ़: हरियाणा दिवस के पावन अवसर पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में पहली किस्त जारी कर दी गई है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। सरकारी आँकड़ों के अनुसार, योजना के तहत अब तक 5 लाख 22 हजार 162 पात्र बहनों को ₹2,100 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है।
  
पंजीकरण में दिखा उत्साह
योजना की शुरुआत के बाद से ही महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। 31 अक्टूबर तक, योजना के मोबाइल एप पर 6 लाख 57 हजार 657 लाडो बहनों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण किया। इनमें से जाँच के बाद 5 लाख 22 हजार से अधिक आवेदन पात्र पाए गए।
यह योजना उन महिलाओं (23 वर्ष से अधिक आयु) के लिए है जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख या उससे कम है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास कर रही है।

 PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने दी बधाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह राशि महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक सम्मान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और यह योजना इसी दिशा में एक मील का पत्थर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!