पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाली, केस दर्ज

Edited By vinod kumar, Updated: 02 Jun, 2020 10:53 AM

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। व्यक्ति के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदीप पावरिया निवासी विकास नगर...

राेहतक (दीपक): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। व्यक्ति के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदीप पावरिया निवासी विकास नगर ने बताया कि अनमोल प्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक व्यक्ति का फोटो बनाया हुआ है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही है।

PunjabKesari, haryana
 

सोशल मीडिया में डाली गई फाेटाे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गजनी स्टाइल में दिखाकर चित्र को आपत्तिजनक तरीके से दर्शाया गया है। उसके ऐसा करने से उनके नेता की छवि को समाज में धूमिल करने का प्रयास किया गया है। इस फोटो में  भूपेंद्र सिंह हुड्डा का सिर लगाकर शरीर पर घोटालों का जिक्र किया गया है। पुलिस ने संबंधित मामले में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। केस में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराएं जोड़ी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!