Haryana में चार साल में 91 फीसदी बढ़े करोड़पति, धन्नासेठों के मामले में देश में दूसरा स्थान पर प्रदेश

Edited By Isha, Updated: 08 Oct, 2025 10:06 AM

number of millionaires in haryana has increased by 91 in four years

हरियाणा में संपन्नता और करोड़पति परिवारों की संख्या बढ़ रही है। मर्सिडीज बेंज एवं हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार चार साल में करोड़पतियों की संख्या में 91 फीसदी बढ़कर 30,500 हो गई है। 2020-21

चंडीगढ़: हरियाणा में संपन्नता और करोड़पति परिवारों की संख्या बढ़ रही है। मर्सिडीज बेंज एवं हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार चार साल में करोड़पतियों की संख्या में 91 फीसदी बढ़कर 30,500 हो गई है। 2020-21 में यह संख्या 16,500 थी। इन अमीरों के पास न्यूनतम 10 करोड़ की संपत्ति है। हरियाणा में करोड़पतियों के बढ़ने के चार प्रमुख स्तंभ कृषि, आईटी, रियल स्टेट और मैन्युफैक्चरिंग रिपोर्ट किया गया है।

देश में करोड़पतियों की संख्या बढ़ने के मामले में तेलंगाना ने 138 फीसदी बढ़ोतरी के साथ पहला स्थान हासिल किया है। हरियाणा दूसरे स्थान पर है। साथ ही देश के अमीर राज्यों की सूची में हरियाणा 10वें स्थान पर पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर सरकार क्षेत्रवार रणनीति और सख्त निगरानी के साथ उद्योग, स्टार्टअप और कृषि को संतुलित रूप से बढ़ावा देती है तो राज्य अगले पांच साल (2030 तक) 50 हजार करोड़पति परिवारों का घर बन सकता है।
 

aगुरुग्राम देश के टॉप-10 शहरों में, प्रदेश में पहला स्थान
प्रदेश की संपन्नता मुख्य रूप से गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, और पंचकूला जैसे शहरी इलाकों में केंद्रित है। राज्य के एक तिहाई (10,100) करोड़पति गुरुग्राम से हैं। गुरुग्राम की पहचान देश के प्रमुख कॉरपोरेट और आईटी हब के तौर पर बन चुकी है।

यूपी से हरियाणा की रफ्तार ज्यादा, पंजाब से अमीर ज्यादा
उत्तर प्रदेश में करोड़पति परिवारों की संख्या 57,700 है, लेकिन वृद्धि दर 58 फीसदी है। हरियाणा में (91 फीसदी) से वृद्धि दर कम है। पड़ोसी राज्य पंजाब (7,400 अनुमानित) से हरियाणा काफी आगे है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!