अब जेल के कैदी लोगों की गाड़ियों में भरेंगे डीजल, पेट्रोल व सीएनजी

Edited By Isha, Updated: 16 Apr, 2022 01:23 PM

now diesel petrol and cng will be filled in the vehicles of the jail inmates

अब कुरुक्षेत्र जेल के कैदी लोगों की गाड़ियों में डीजल, पेट्रोल व सीएनजी भरेंगे। इसको लेकर बकायदा कुरुक्षेत्र जेल में पेट्रोल पंप तैयार कर लिया गया है। शनिवार को डीजीपी जेल मोहम्मद अकील ने

कुरुक्षेत्र(रणदीप): अब कुरुक्षेत्र जेल के कैदी लोगों की गाड़ियों में डीजल, पेट्रोल व सीएनजी भरेंगे। इसको लेकर बकायदा कुरुक्षेत्र जेल में पेट्रोल पंप तैयार कर लिया गया है। शनिवार को डीजीपी जेल मोहम्मद अकील ने पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया और एक-एक चीज को बारीकी से जांचा। जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत पेट्रोल पंप सभी बारीकियों के बारे में डीजीपी को बताया।

डीजीपी जेल मोहम्मद अकील ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में हरियाणा का पहला पंप लगाया गया है। यह प्रयोग सफल होने के बाद हरियाणा के 11 जिलों में भी पेट्रोल पंप लगाए जाएंगे। कुरुक्षेत्र जेल में जो पेट्रोल पंप लगाया गया है। इस पर पेट्रोल के अलावा डीजल व सीएनजी गैस भी उपलब्ध होगी जिससे कुरुक्षेत्र शहर व आसपास के लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी पेट्रोल पंप को सिर्फ दिन के समय ही चलाने का प्लान तैयार किया गया है। यदि रात को सेल ज्यादा होगी तो रात्रि में भी पेट्रोल पंप चालू रहेगा।

पेट्रोल पंप पर तेल भरने से लेकर अकाउंट तक के कार्य को कैदी स्वयं करेंगे। इसकी देखरेख के लिए कुछ कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। डीजीपी ने कहा कि पेट्रोल पंप का उन्होंने निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान पाया कि एक एक चीज सुनियोजित तरीके से बनाई गई है। उन्हें विश्वास है कि हरियाणा में जो पहला पेट्रोल पंप जेल में लगाया गया है, उनका यह प्रयोग सफल होगा व इसके बाद अन्य जिलों में भी इस प्रकार से पेट्रोल पंप लगाए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!