निकिता हत्याकांड : आरोपी रेहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Edited By Shivam, Updated: 30 Oct, 2020 07:56 PM

nikita murder case accused rehan sent to 14 days judicial custody

निकिता हत्याकांड के आरोपी रेहान की आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सेशन कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी रेहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। बता दें कि दिन-दहाड़े हुई छात्रा की हत्या के मामले में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस...

फरीदाबाद (ब्यूरो): निकिता हत्याकांड के आरोपी रेहान की आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सेशन कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी रेहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। बता दें कि दिन-दहाड़े हुई छात्रा की हत्या के मामले में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें दो आरोपी तौसीफ और रेहान को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था, वहीं तीसरे आरोपी अजरू को गुरुवार को गिरफ्तार किया। 

हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ और अजरू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, वहीं आज तौसीफ के साथ रेहान को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट की सुनवाई दोपहर 1 बजे शुरू हुई, जिसके बाद कोर्ट ने रेहान को भी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

बता दें कि इस मामले में पुलिस तेजी से जांच कर रही है। पहले पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था वहीं इस मामले में शामिल अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए भी दर्जनों जगह छापेमारी के बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी अजरू को भी गुरुवार को दबोच लिया था। अजरू ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ को हथियार मुहैया कराए थे। हत्याकांड के बाद लोगों के रोष को देखते हुए के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का फैसला लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!