गन्नौर में नायब तहसीलदार कोरोना पॉजिटिव, बीते दिन करवाया था टेस्ट

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Sep, 2020 01:36 PM

naib tehsildar corona positive in ganaur

सोनीपत में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही। लगातार नए मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। आज गन्नौर उपमंडल तहसील में नायब तहसीलदार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। नायब तहसीलदार को बीते मंगलवार की शाम बुखार हुआ था, जिसके बाद उन्होंने बुधवार को पानीपत...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही। लगातार नए मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। आज गन्नौर उपमंडल तहसील में नायब तहसीलदार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। नायब तहसीलदार को बीते मंगलवार की शाम बुखार हुआ था, जिसके बाद उन्होंने बुधवार को पानीपत में कोरोना टेस्ट करवाया। जिसमें नायब तहसीलदार संक्रमित पाए गए। नायब तहसीलदार के  कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना के बाद तहसील में कामकाज प्रभावित हुआ। करोना से बचाव को लेकर कर्मचारियों ने सावधानी बरती। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!