आपसी रंजिश के चलते युवक ने घर में लगाई आग, सारा सामान जल कर राख

Edited By Isha, Updated: 12 Nov, 2019 05:25 PM

mutual envy youth set fire house burning

गोहाना के गढ़ी सराय खा गांव में एक मकान में पशुओं के बांधने व वहां रखे चारे में एक युवक ने आग लगा दी। बताया जा रहा है कि आग लगने से मकान में रखा हजारों रुपए का चारा व कच्चा मकान जल कर........

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के गढ़ी सराय खा गांव में एक मकान में पशुओं के बांधने व वहां रखे चारे में एक युवक ने आग लगा दी। बताया जा रहा है कि आग लगने से मकान में रखा हजारों रुपए का चारा व कच्चा मकान जल कर राख हो गया। आग लगने का मुख्य कारण दो परिवारों में जमीनी विवाद को लेकर आपसी रंजिश बताई जा रही है। ग्रामीणों ने मोके पर फायर बिर्गेड को सूचना दी लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया गया था।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक गढ़ी सराय खा गांव में रहने वाले अमन व उसकी पत्नी रानी ने बताया की वो शहर में मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार का गुजारा चलाते आ रहे है। लेकिन पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनकी जमींन पर जबरदस्ती कब्ज़ा करना चाहता है जिस के चलते कल उसने मोके का फ़ायदा उठाकर उनके घर में आग लगा दी और मोके से फरार हो गया।उन्होने बताया कि इसको लेकर  पहले भी पुलिस में शिकायत की थी जिसके बाद अदालत से वो केश भी जीत चुके थे।

PunjabKesari
परंतु इस रंजिश के चलते उसने कल दिन में उनके मकान में आग लगा दी। जिससे उनको काफी नुकसान हुआ है। उन्होने अपने घर पर दो गाय भी पाल राखी है जिनके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत कर 300 पुली गाय के लिए और चारे के अलावा 100 पुली बाजरे की इकठी कर रखी थी।गौरतलब है कि आग लगने से सारा सामान जल कर राख हो गया।


PunjabKesari 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!