फरीदाबाद : सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की रंजिश में घर पर की फायरिंग, क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपितों को दबोचा

Edited By Harman, Updated: 23 Oct, 2026 03:46 PM

firing at home due to enmity over uploading on social media

नगला एनक्लेव पार्ट-2 में घर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : नगला एनक्लेव पार्ट-2 में घर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हर्ष उर्फ भूरा (22) और रंजित उर्फ चिन्ना (19), निवासी उत्तम नगर पार्ट-2, नगला गाजीपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो को लेकर पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। क्राइम ब्रांच के एसीपी अमन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 21 और 22 अक्टूबर 2026 की रात करीब 2:15 बजे थाना सारन क्षेत्र के नगला एनक्लेव पार्ट-2 में सुभाष चौक के पास शिकायतकर्ता सरजीत के घर पर हत्या के प्रयास की नीयत से तीन गोलियां चलाई गई थीं। शिकायत के आधार पर थाना सारन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा की टीमों को आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इसके बाद एवीटीएस सिकरोना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 अक्टूबर को ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2025 में रंजित उर्फ चिन्ना का किसी से झगड़ा हुआ था। इस दौरान शिकायतकर्ता के बेटे सचिन ने झगड़े का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। 

रंजित ने सचिन से वीडियो हटाने को कहा, लेकिन वीडियो नहीं हटाया गया। इसी बात को लेकर वह रंजिश रखने लगा और दोनों ने मिलकर घर पर फायरिंग की। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। अब उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!