फरीदाबाद में बी टेक छात्रा पर जर्मन शेफर्ड का हमला; कमर और बाजू पर काटा...घटना का CCTV फुटेज आया सामने

Edited By Krishan Rana, Updated: 22 Oct, 2026 09:15 PM

b tech student attacked by german shepherd in faridabad biting her waist and ar

सेक्टर-37 स्थित अशोका एन्क्लेव पार्ट-2 में पालतू कुत्ते को घुमाने निकली B.Tech की छात्रा पर पड़ोसी के

फरीदाबाद (अनिल राठी) : सेक्टर-37 स्थित अशोका एन्क्लेव पार्ट-2 में पालतू कुत्ते को घुमाने निकली B.Tech की छात्रा पर पड़ोसी के जर्मन शेफर्ड ने हमला कर दिया। छात्रा ने अपने पोमेरियन कुत्ते को बचाने के लिए गोद में उठा लिया, लेकिन जर्मन शेफर्ड ने उसकी दाईं बाजू और कमर पर काट लिया।

घायल छात्रा को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने कुत्ते के मालिक और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सुबह कुत्ते को घुमाने निकली थी छात्रा

पुलिस को दी शिकायत में सृष्टि शर्मा ने बताया कि वह एक निजी कॉलेज में B.Tech सेकेंड ईयर की छात्रा है। 17 अक्टूबर की सुबह करीब 6:45 से 7 बजे के बीच वह अपने पालतू पोमेरियन कुत्ते को घुमाने निकली थी। इसी दौरान पड़ोसी सिकंदर शर्मा का जर्मन शेफर्ड खुला घूमते हुए अचानक उसकी तरफ दौड़ पड़ा।

खुद को और अपने कुत्ते को बचाने के लिए सृष्टि ने पोमेरियन को गोद में उठा लिया। इसके बावजूद जर्मन शेफर्ड ने उस पर हमला कर दिया। छात्रा के मुताबिक, कुत्ते ने उसकी दाईं बाजू और कमर पर काट लिया। वह बचने के लिए चिल्लाती रही।

शोर सुनकर पहुंची कुत्ते की मालकिन

सृष्टि ने आरोप लगाया कि उसके चिल्लाने के काफी देर बाद कुत्ते की मालकिन मौके पर पहुंची और कुत्ते को काबू किया। इसके बाद घायल छात्रा को अमृता अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में उसका उपचार किया गया। एंटी-रेबीज टीका लगाने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

छात्रा ने आरोप लगाया कि कुत्ते को खुला छोड़ने के कारण यह घटना हुई। उसने कुत्ते के मालिक सिकंदर शर्मा और उनकी पत्नी सुषमा शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

BNS की दो धाराओं में मामला दर्ज

सराय ख्वाजा थाना प्रभारी राकेश के अनुसार, छात्रा की शिकायत के आधार पर सिकंदर शर्मा और सुषमा शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 291 और 125(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!