बढ़ाया जाएगा नगर निगम का दायरा, इन 26 गांवों को किया जाएगा शामिल, देखें लिस्ट

Edited By Shivam, Updated: 08 Sep, 2020 06:11 PM

municipal corporation will be expanded these 26 villages will be included

फरीदाबाद नगर निगम ने मास्टर प्लान 2031 को सिरे चढ़ाने की कवायद शुरु करते हुए अपना दायरा बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम ने फरीदाबाद के 26 गांवों की चिन्हित कर अन्य विभागों से रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में निगम कमिश्नर ने 7 विभागों को पत्र...

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद नगर निगम ने मास्टर प्लान 2031 को सिरे चढ़ाने की कवायद शुरु करते हुए अपना दायरा बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम ने फरीदाबाद के 26 गांवों की चिन्हित कर अन्य विभागों से रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में निगम कमिश्नर ने 7 विभागों को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी है। निगम सुनियोजित विकास को लेकर सरकार की मंशा को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। 

निगम क्षेत्र में शामिल होने वाले गांवों की लिस्ट-
1- खेड़ी गुजरान
2- सरूरपुर
3- समय पुर
4- नगला जोगियन
5- करावल
6- सीकरी
7- जाजरू
8- मलेरना
9- शाहपुरा,
10- चंदावली
11- मुझेडी
12- मिर्जापुर।
13- नीमका
14- बड़ौली
15- भतोला
16- खेड़ी खुर्द
17- खेड़ी कला 
18- बादशाहपुर
19- टीकावली
20- तिलपत
21- प्याला
22- फरीदपुर
23- दादासिया
24- कौराली
25- रिवाजपुर
26- बिंदापुर

गौरतलब है कि निगम क्षेत्र में इन गांवों के शामिल होने के बाद वार्ड की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल फरीदाबाद नगर निगम 40 वार्ड का है। इन गांवों के निगम में शामिल किए जाने का नोटिफिकेशन यदि सरपंच चुनावों से पहले जारी हुआ तो इन गांवों में सरपंच चुनाव नहीं होंगे। बता दें कि नगर निगम में शामिल किए जाने वाले अधिकतर गांव ग्रेटर फरीदाबाद से चिन्हित किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!