कुरुक्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव ने रचा इतिहास, करीब 1 लाख खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, CM सैनी देंगे पुरस्कार

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Dec, 2025 06:25 PM

mp sports festival in kurukshetra has made history

सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में हुए सांसद खेल महोत्सव ने इस बार बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। आयोजकों के अनुसार महोत्सव की वेबसाइट पर 3 लाख 30 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और करीब एक लाख खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में सक्रीय तौर पर...

कुरुक्षेत्र : सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में हुए सांसद खेल महोत्सव ने इस बार बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। आयोजकों के अनुसार महोत्सव की वेबसाइट पर 3 लाख 30 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और करीब एक लाख खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में सक्रीय तौर पर भाग लिया। इस आयोजन का समापन समारोह आज कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर विजेताओं को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद नवीन जिंदल करेंगे।

PunjabKesari

14 खेल, 35 जगहों पर हुए मुकाबले

महोत्सव में 14 खेलों की प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, रस्सीकूद, रस्साकशी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, तीरंदाजी, खो-खो, हॉकी, निशानेबाजी और बॉडी बिल्डिंग शामिल हैं। मुकाबले कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की 35 जगहों पर हुए, ताकि गांव और शहर दोनों के खिलाड़ियों को पास में ही खेलने का मौका मिल सके।

PunjabKesari


तीन चरणों में आयोजन

आयोजन तीन चरणों में किया गया। पहले चरण में 33 ब्लॉकों में मुकाबले हुए। दूसरे चरण में 9 विधानसभा क्षेत्रों में प्रतियोगिताएं कराई गईं। तीसरे चरण में लोकसभा स्तर के मुकाबले हुए। इससे गांव से शहर तक के खिलाड़ियों को बराबर मौका मिला।

PunjabKesari


1000 से ज्यादा विजेताओं को 2 करोड़ से अधिक इनाम

आयोजकों का कहना है कि पूरे महोत्सव में 1000 से ज्यादा विजेता खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपये से अधिक की नकद इनामी राशि दी जा रही है। इससे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा और प्रतियोगिताओं में अच्छा स्तर देखने को मिला।

पोलो मैच बना खास आकर्षण

महोत्सव में एक पोलो एग्जिबिशन मैच भी कराया गया, जिसमें सांसद नवीन जिंदल खुद मैदान में उतरे। सांसद जिंदल ने युवाओं से कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं, फिट रखते हैं और जीवन में आगे बढ़ने की ताकत देते हैं।

PunjabKesari

नशे के खिलाफ भी संदेश
इस खेल महोत्सव को नशामुक्त कुरुक्षेत्र के संदेश से भी जोड़ा गया। उद्देश्य था कि युवा नशे से दूर रहें और खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। आज होने वाले समापन समारोह को लेकर स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!