मां ने डांटा तो घर छोड़कर भाग गई 13 साल की लड़की, फिर ऐसे मिली...

Edited By Shivam, Updated: 17 Jul, 2019 10:42 PM

मम्मी की डांट से गुस्साई 13 वर्षीय बालिका घर छोड़कर चली गई। 2 दिन तक लापता रहने वाली बालिका को कड़ी मेहनत के बाद स्टेट क्राइम ब्रांच फरीदाबाद एएसआई अमर सिंह की टीम ने खोज निकाला, जो दिल्ली बंगला साहिब गुरुद्वारे में मिली। बालिका को एएसआई अमर सिंह...

फरीदाबाद (अनिल राठी): मम्मी की डांट से गुस्साई 13 वर्षीय बालिका घर छोड़कर चली गई। 2 दिन तक लापता रहने वाली बालिका को कड़ी मेहनत के बाद स्टेट क्राइम ब्रांच फरीदाबाद एएसआई अमर सिंह की टीम ने खोज निकाला, जो दिल्ली बंगला साहिब गुरुद्वारे में मिली। बालिका को एएसआई अमर सिंह दिल्ली से फरीदाबाद लेकर आए और फिर कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

उधर, 2 दिन बाद मिली बेटी को देखकर परिजन बहुत खुश हुए और पुलिस का बार-बार धन्यवाद किया।  13 वर्षीय युवती गुणबाणी ने बताया कि उसका मम्मी के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बाद हुआ गुस्से में दिल्ली बंगला साहिब पहुंच गई जहां की भीड़ में वह गुम हो गई। 2 दिन तक इधर-उधर भटकने के बाद उसे एक युवती मिली, जिसकी सहायता से उसने अपने घर संपर्क किया तब पुलिस टीम और उसके परिजन उसको लेने पहुंचे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!