नाबालिग बच्ची के साथ की गई दरिंदगी, किसी अपने ने ही बनाया हवस का शिकार

Edited By Isha, Updated: 26 Feb, 2026 06:58 PM

a minor girl was brutally assaulted by a loved one

हरियाणा के फरीदाबाद के सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के ही एक जानकार ने वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता चलते ही परिजनों ने

फरीदाबाद(अनिल राठी):  हरियाणा के फरीदाबाद के सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के ही एक जानकार ने वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित कीं। लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है।

वहीं, पीड़ित नाबालिग बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!