Haryana Weather Update: हरियाणा में इस दिन होगी मॉनसून की Entry, जान लें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

Edited By Isha, Updated: 30 May, 2025 03:39 PM

monsoon will enter haryana on this day

आजकल हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवाएं आंधी वह हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम में बदलाव का यह सिलसिला लगातार बना हुआ है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वै

हिसार(संदीप सैनी): आजकल हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवाएं आंधी वह हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम में बदलाव का यह सिलसिला लगातार बना हुआ है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ मदन लाल खीचड़ ने बताया कि पिछले दो दिन से प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जैसा पूर्व अनुमान लगाया गया था उसी अनुसार हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में आंधी तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी देखी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि मौसम में इस तरह का बदलाव कल तक देखने को मिलेगा। मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 2 जून की रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण हरियाणा में तेज हवाएं चल सकती है व कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मानसून की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मध्य भारत तक मानसून पहुंच चुका है।

 

मानसून की हरियाणा में पहुंचने की संभावना जून के आखिर तक बनती है। हालांकि मानसून की गति काफी तेज देखी जा रही है परंतु फिर भी हरियाणा की ओर बढ़ने में थोड़ा समय और लगेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं और 20 जून से प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाती है इसीलिए तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी। 


हरियाणा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।किसानों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव को देखते हुए ही फसल की बिजाई करें, सब्जियों व फलदार पौधों में पानी की आवश्यकता हो तो हल्का पानी दिया जा सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!