बाढ़ आपदा से निपटने के लिए हरियाणा में आज मॉक ड्रिल, राहत तैयारियों का हुआ परीक्षण

Edited By Harman, Updated: 14 May, 2026 12:16 PM

mock drill held in haryana today to deal with flood disaster

हरियाणा में आज बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। इस दौरान राहत तैयारियों का प्रशिक्षण किया गया। वहीं पलवल में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं बचाव से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सुबह प्रातः 9 बजे जिला सचिवालय पलवल,नागरिक...

डेस्क : हरियाणा में आज बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। इस दौरान राहत तैयारियों का प्रशिक्षण किया गया। वहीं पलवल में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं बचाव से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सुबह प्रातः 9 बजे जिला सचिवालय पलवल,नागरिक अस्पताल पलवल एवं मोहना बागपुर यमुना पुल पर आपदा प्रबंधन एवं बचाव को लेकर मॉक ड्रिल किया गया।

PunjabKesari

पलवल में तैयारी मजबूत

एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मॉक ड्रिल के लिए जिला सचिवालय की पार्किंग में स्टेजिंग एरिया बनाया गया। जहां मेनपावर सहित बाढ़ बचाव और राहत से संबंधित संसाधन उपलब्ध किए गए। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ बचाव एवं राहत से संबंधित हर गतिविधि की मॉनिटरिंग की गई। लाइव ब्रॉडकास्टिंग कैमरों सहित जिला सचिवालय के कमरा नंबर 4 में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया । उन्होंने कहा कि यह अभ्यास पूर्व में आई बाढ़ से मिले अनुभवों के आधार पर जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि न हो इसके लिए मॉक ड्रिल करना जरूरी है। मॉक ड्रिल के माध्यम से पहले से ही सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाती है ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय पर स्थिति को कंट्रोल किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समय समय पर मॉक ड्रिल आयोजित किए जाते है।मॉक ड्रिल से संबंधित विभागों डीआईओ एनआईसी, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, बिजली निगम, रेडक्रॉस, स्वास्थ्य, ट्रेफिक, नगर परिषद पलवल, पशुपालन, फायर, हरियाणा राज्य परिवहन पलवल, डीआईपीआरओ विभाग आदि को निर्देश दिए कि वे पूरी तैयारी और आवश्यक संसाधनों के साथ मॉक ड्रिल वाले स्थान पर उपस्थित रहें।

नोडल अधिकारी एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशानुसार मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। मॉक ड्रिल के दौरान जलभराव, पुल क्षति, लोगों के फंसने और राहत कार्यों जैसी संभावित परिस्थितियों का अभ्यास किया गया है। साथ ही राहत शिविरों की स्थापना, चिकित्सा सुविधाएं, एम्बुलेंस सेवाएं, ट्रैफिक और संचार व्यवस्था को भी परखा गया। 

PunjabKesariPunjabKesari

फतेहाबाद में सामने आईं बड़ी कमियां

फतेहाबाद के लघु सचिवालय में बाढ़ आपदा से निपटने हेतु हुई मॉक एक्सरसाइज, एनडीआरएफ, आर्मी व सभी विभागों के समन्वय से हुआ फ्लड मॉक ड्रिल का आयोजन, एक्सरसाइज में कई विभागों की लापरवाही भी आई सामने, अस्पताल में भेजे गए घायल मरीजों को कोई राह दिखाने वाला नहीं था तो वही पुलिस के द्वारा नहीं किए गए थे ट्रेफिक प्रबंध को लेकर उचित इंतजाम, बचाव दल के सदस्य बिना जानकारी के ही बिल्डिंग में घुस गए।

हालांकि इस एक्सरसाइज के बाद फतेहाबाद की डीसी ने विभिन्न विभागों से बुला लिया और सामने आया कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के द्वारा इस एक्सरसाइज में कई कमियां छोड़ी गई थी नागरिक अस्पताल में घायल हुए मरीजों को लेकर जब एंबुलेंस पहुंची तो उन्हें रास्ता दिखाने वाला कोई नहीं मिला कि किसी मरीज को किसी कमरे में भेजना है वहीं पुलिस के द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी उचित प्रबंध नहीं किए गए थे इस एक्सरसाइज के दौरान लोग सचिवालय के आसपास एकत्रित हो गए जिससे टीमों को बचाव कार्य करने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा। इस एक्सरसाइज अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि बचाव दल बिना किसी जानकारी के सीधा बिल्डिंग में घुस गए जबकि पहले जानकारी लेना जरूरी था कि घायल कहां है और उसकी मदद कैसे की जानी है।

कैथल में शहर के दो स्थानों पर मॉक ड्रिल

किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए कैथल जिला प्रशासन ने शहर के दो स्थानों पर मॉक ड्रिल की गई. जिला सचिवालय के सरल केंद्र और नगर परिषद के पास स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मॉक ड्रिल की गई।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!