एक्सिस बैंक से अज्ञात बदमाशों ने 70 लाख रुपए लेकर फरार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Jul, 2022 08:58 PM

miscreants robbed 70 lakh from axis bank

उपमंडल की सीमा के निकट साथ लगते राजस्थान के औधोगिक शहर भिवाड़ी में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने एक्सिस बैंक में डकैती की एक बहुत बड़ी घटना को अंजाम दिया है। लगभग 6 अज्ञात बदमाशो ने दिन दहाड़े बैंक से करीब 70 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

तावडू,(ब्यूरो): उपमंडल की सीमा के निकट साथ लगते राजस्थान के औधोगिक शहर भिवाड़ी में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने एक्सिस बैंक में डकैती की एक बहुत बड़ी घटना को अंजाम दिया है। लगभग 6 अज्ञात बदमाशो ने दिन दहाड़े बैंक से करीब 70 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। भिवाड़ी पुलिस व सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने ऐक्सिस बैंक में लूटपाट मचाई। शहर के रीको चौक स्थित ऐक्सिस बैंक की शाखा में यह डकैती हुई। भिवाड़ी एसपी शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे 6 अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने रीको चौक स्थित एक्सिस बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


बैंक कर्मी बैंक के अंदर काम कर रहे थे तभी अचानक 6 लोग हथियारों से लैस होकर बैंक के अंदर घुसे और ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद बैंक कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई इसके बाद बदमाशों ने गन पॉइंट पर बैंक से करीब 70 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। गनीमत यह रही कि किसी को भी गोली नहीं लगी। घटना की सूचना मिलने पर भिवाड़ी एडिशनल एसपी विपिन कुमार शर्मा और डीएसपी मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है और आरोपियों की पहचान की जा रही है. भिवाड़ी के अंदर दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से लोगो में दहशत का माहौल है। एडिशनल एसपी विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि मौके पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बैंक कर्मियों से पूछताछ जारी है। करीब 70 लाख रुपए की लूट हुई है। जल्द ही आरोपियो को गिर तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!