पंचकूला में अपहरण व लूटकांड मामले में पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर, मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jun, 2026 10:17 AM

police encounter criminals in panchkula connection with kidnapping robbery case

पंचकूला में अपहरण और लूटकांड के मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला में अपहरण और लूटकांड के मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। 

पकड़े गए आरोपी भिवानी और चरखी दादरी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। दोनों बदमाशों की पहचान दादरी के दीपेश और भिवानी के योगेश के रूप में हुई है। इन पर पंचकूला में एक युवक के अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में मौजूद हैं, जिसके बाद घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। घायल आरोपियों को इलाज के लिए पंचकूला के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!