बदमाशों के हौसले बुलंद, सैर करने जा रही आर्किटेक्ट का मोबाइल छीन फरार हुए बदमाश

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Jun, 2022 04:05 PM

miscreants got excited snatching mobile

आए दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है जहां सोनीपत जिले के सेक्टर-14 स्थित चिंतपूर्णी मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सुबह सैर करने...

सोनीपत : आए दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है जहां सोनीपत जिले के सेक्टर-14 स्थित चिंतपूर्णी मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सुबह सैर करने निकली एक आर्किटेक्ट का मोबाइल छीनकर लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है। 

पीड़िता सरिता अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह आर्किटेक्ट हैं। उनके पास आईफोन-11 था। वह सुबह पार्क में सैर करने जा रही थीं। जब वह चिंतपूर्णी मंदिर से थोड़ा आगे विक्रम पैलेस के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए। दोनों ने मोबाइल झपट लिया और भाग निकले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!