बदमाशों ने घर से उड़ाए लाखों के आभूषण व नगदी, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 26 Sep, 2021 05:04 PM

miscreants blew jewelery and cash worth lakhs from the house

शहर में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। चोर कोनसीवास रोड निवासी एक अधिवक्ता के घर का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस को दी शिकायत में कोनसीवास रोड निवासी अधिवक्ता प्रताप सैनी ने कहा कि वह किसान

रेवाड़ी(मोहिंदर): शहर में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। चोर कोनसीवास रोड निवासी एक अधिवक्ता के घर का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस को दी शिकायत में कोनसीवास रोड निवासी अधिवक्ता प्रताप सैनी ने कहा कि वह किसान वाटिका के पीछे रहते हैं।

20 सितंबर को वह नारनौल स्थित अपनी ससुराल गए थे। मंगलवार की शाम को करीब छह बजे वह वापस लौटे तो घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। घर के पीछे की खिड़की टूटी हुई थी। चोर घर की खिड़की तोड़ कर अंदर घुसे थे। चोर बेड में रखे सोने के दो सेट, दो जोड़ी कानों के झुमके, एक टीका, सोने की चार अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, चांदी के चार बिस्किट, एक पीतल की मूर्ति, एटीएम कार्ड व करीब दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना के बाद माडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रताप सैनी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां बता दें कि सोमवार की रात को मोहल्ला सरस्वती विहार निवासी कृष्ण कुमार व महाबीर सिंह के घर में भी सेंध लगा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। दोनों ही मामलों में माडल टाउन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!