Edited By vinod kumar, Updated: 18 Jan, 2021 06:31 PM
हरियाणा के यमुनानगर में रविवार को बेखौफ बदमाशों ने हमला कर आढ़ती से 9 लाख रुपए लूट लिए। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। वहीं हमले में घायल हुए आढ़ती को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बदमाशों के...
यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): हरियाणा के यमुनानगर में रविवार को बेखौफ बदमाशों ने हमला कर आढ़ती से 9 लाख रुपए लूट लिए। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। वहीं हमले में घायल हुए आढ़ती को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक खजुरी निवासी ओमवीर सिंह की मित्तल पेट्रोल पंप के पास निवारक टिंबर के नाम से दुकान है। यहां पर वह लक्कड़ का कार्य करता है। रविवार सुबह वह गांव से कार में दुकान पर आए थे। जब वह यहां कार से उतरे तो तभी पीछे से बदमाशों ने रॉड से सिर उस पर वार कर दिया, जिससे वह नीचे गिर गया। इतने में बदमाश उनका बैग लेकर भाग निकले। ओमवीर सिंह ने बताया कि बैग में 9 लाख, पर्चियां और एटीएम कार्ड थे। वो हमलावरों को देख भी नहीं पाए, क्योंकि जैसे ही उस पर हमला हुआ वो नीचे गिर गया था।
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही लक्कड़ मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान शुभम राणा ओमवीर से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुबह आढ़ती का लेन देन का समय होता है। ऐसे में सुबह के समय मंडी में पुलिस की गश्त और बढ़नी चाहिए। इस बारे जांच अधिकारी मेम सिंह ने बताया कि जैसे ही इस घटना की सूचना मिली थी, हमारी टीम मौके पर पहुंची। घायल आढ़ती के बयान लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।