दुष्यंत चौटाला ने सैनी सरकार पर साधा निशाना, उचाना को 33 लाख से ज्यादा न देने का लगाया आरोप

Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Mar, 2026 01:54 PM

dushyant chautala targets saini government accuses it of not giving more than r

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में कई मुद्दों पर सरकार और विपक्ष पर

नरवाना (गुलशन चावला)  :  हरियाणा की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नरवाना पहुंचे जहां कार्यकताओ ने उनका भव्य स्वागत किया । उसके बाद पुर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा चुनाव, कानून-व्यवस्था, नशा तस्करी और सद्भावना यात्रा जैसे मुद्दों पर सरकार और विपक्ष दोनों को घेरा।

दुष्यंत चौटाला ने राज्यसभा की दो सीटों को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि एक सीट बीजेपी के खाते में जाना तय है, जबकि दूसरी सीट कांग्रेस के पास जा सकती है। लेकिन उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “30 विधायक होने के बावजूद पहले भी दो बार श्याही बदल चुकी है, पर्ची बन चुकी है… इस बार क्या नया खेल होगा, ये समय बताएगा।”

मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए चौटाला ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बने एक साल से ज्यादा हो गया, लेकिन उचाना हलके को 33 लाख रुपए से एक रुपया भी ज्यादा दिया हो तो बताएं। उन्होंने कहा कि चुनावी समय में जेजेपी के कामों की पुस्तक का केवल उद्घाटन किया गया, नया विकास कार्य नहीं कराया गया। चौटाला ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है।

कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नरवाना थाने में आरटीआई लगाकर पता चल जाएगा कि एक साल में कितनी एफआईआर दर्ज हुई हैं और पिछले पांच साल में कितनी थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में नशा और पंजाब से नशा तस्करी बढ़ी है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

वहीं, पूर्व सांसद की सद्भावना यात्रा पर भी चौटाला ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि सद्भावना यात्रा तो ईरान और इजरायल के बीच होनी चाहिए, जहां आज शांति की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने वैश्विक हालात का जिक्र करते हुए कहा कि परिस्थितियां ऐसी बन रही हैं कि तीसरे विश्व युद्ध की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, और सभी को दुआ करनी चाहिए कि ऐसा न हो।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!