नाबालिग से रेप के केस में फरार चल रहा ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Feb, 2026 10:52 PM

rewarded criminal arrested for rape with minor

नाबालिग से रेप करने के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को सोहना पुलिस ने रेवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नाबालिग से रेप करने के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को सोहना पुलिस ने रेवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। उसे वीरवार को सोहना कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


जांच अधिकारी एसआई सरला ने बताया कि यह मामला 15 अक्टूबर 2025 का है। रायपुर कोटड़ा के इकबाल पर एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ रेप करने का आरोप है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी को पहले मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था। सोहना लाते समय रास्ते में उसने वाहन चालक पर हमला कर दिया और पास बैठे पुलिस अधिकारी से हाथापाई कर फरार हो गया था। इस घटना के संबंध में मध्य प्रदेश में भी एक अलग मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की थी।
 

थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी को रेवाड़ी से दोबारा गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 62(2), 87, 64(2) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!