कैथल में ठेके से कैश लेने पहुंचे युवकों पर बदमाशों ने की फायरिंग, 1 को लगी गोली, 15 राउंड फायर कर भागे आरोपी

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Feb, 2026 08:43 AM

in kaithal miscreants opened fire on youths who had come to collect cash from a

शहर के जखोली अड्डा स्थित शराब के ठेके पर कैश लेने पहुंचे युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में बलराज नगर निवासी अमित उर्फ सुनील बच्ची के बाएं हाथ की बाजू में गोली लगी, जिससे उसकी हड्डी भी फ्रैक्चर हो गई।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : शहर के जखोली अड्डा स्थित शराब के ठेके पर कैश लेने पहुंचे युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में बलराज नगर निवासी अमित उर्फ सुनील बच्ची के बाएं हाथ की बाजू में गोली लगी, जिससे उसकी हड्डी भी फ्रैक्चर हो गई। घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार जनकपुरी कॉलोनी निवासी राहुल जिले में सोनीपत की फर्म स्कॉचटैप को अलॉट शराब के ठेकों से कैश कलेक्शन का काम करता है। वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे राहुल अपने दोस्त अमित उर्फ सुनील बच्ची के साथ आई-20 कार में जखोली अड्डा स्थित ठेके पर कैश लेने आया था। जैसे ही राहुल गाड़ी से उतरकर कैश लेने ठेके की तरफ गया, उसी दौरान सड़क पर एक अन्य कार में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और आई-20 के पास आकर फायरिंग शुरू कर दी। 

अमित की बाजू में लगी गोली

अमित उस समय कार की कंडक्टर सीट पर बैठा था। आरोपियों ने पहले फायर किया, जो खाली निकल गया, लेकिन दूसरा फायर कार का शीशा तोड़ता हुआ अमित की बाई बाजू में जा लगा। गोली लगते ही अमित ने तुरंत गाड़ी की पिछली खिड़की खोली और जान बचाने के लिए अनाज मंडी की तरफ भाग गया। इस दौरान आरोपियों ने राहुल पर भी 4-5 राउंड फायर किए, हालांकि वह बाल-बाल बच गया।

आरोपियों ने किए करीब 14 से 15 राउंड फायर 

घायल अमित ने बताया कि भागते समय संदीप और अंकित सहारण सहित चार-पांच अन्य बदमाश उसका पीछा करते रहे और उस पर लगातार फायरिंग करते रहे। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने करीब 14 से 15 राउंड फायर किए। जब आरोपियों की गोलियां खत्म हो गईं तो वह किसी तरह अनाज मंडी के पास बनी झुग्गी-झोपड़ियों में छिप गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार गोली अमित के हाथ के आर-पार निकल गई, जिससे उसकी बाजू की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है।

पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रणदीप ने बताया कि घायल युवक ने संदीप और अंकित सहारण को पहचान लिया है। दोनों के साथ उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!