कुरुक्षेत्र में भाकियू सदस्य पर बदमाशों ने किया हमला, ट्रैक्टर मार्च से लौट रहा था घर

Edited By Deepak Kumar, Updated: 28 Jan, 2025 06:12 PM

miscreants attack bku member in kurukshetra

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर लौट रहे भाकियू सदस्य पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में भाकियू सदस्य बुरी तरह से जख्मी हो गया।

डेस्कः कुरुक्षेत्र के पिहोवा में ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर लौट रहे भाकियू सदस्य पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में भाकियू सदस्य बुरी तरह से जख्मी हो गया। मामले पर पुलिस ने खड़का व अंकुश को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। बतायाजा रहा है कि पुरानी रंजिश का मामला है।

जानकारी के अनुसार अजय जांगड़ा निवासी लोहार माजरा ने बताया कि वह 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर अपने ट्रैक्टर पर घर लौट रहा था। तभी करीब डेढ़ बजे भौर सैयदां गांव के पास पहुंचा, तो सामने से किसी ने उसके आगे ट्रैक्टर अड़ा कर उसको रोक दिया। इसी दौरान 7-8 युवक ने उस पर गंडासी व बिंडो से हमला कर दिया और बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घायल युवक वे इसकी शिकायत पुलिस को की। मामले पर पुलिस ने खड़का व अंकुश को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

भाकियू पिहोवा ने पुलिस पर लगाया आरोप 

दूसरी ओर इस मामले को लेकर भाकियू पिहोवा ने जांच अधिकारी पर छोटी धाराएं लगाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि पुलिस राजनैतिक दबाव के चलते केस को कमजोर कर रही है। किसान यूनियन पिहोवा ने एक भाजपा नेता पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है। इसे लेकर किसानों ने DSP पिहोवा से मुलाकात भी की। साथ ही चेतावनी दी मामले में कार्रवाई न होने पर कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। उन्होंने शिकायत के साथ पुलिस को वीडियो भी दी थी, मगर पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज करने की बजाय 32 घंटे मामला दर्ज किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!