Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 Feb, 2026 11:26 PM

सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद करीब 2.30 बजे तीन बदमाश ज्वेलर्स की दुकान पहुंचे और पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर उससे पांच किलो चांदी व 35 हजार रुपए लूट ले गए।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद करीब 2.30 बजे तीन बदमाश ज्वेलर्स की दुकान पहुंचे और पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर उससे पांच किलो चांदी व 35 हजार रुपए लूट ले गए। भागते हुए बदमाशों से एक साथी को ज्वेलर ने दबोच लिया और पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद कर ली है और फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
ज्वेलर्स ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर करीब ढाई बजे अपने दुकान पर था। तभी तीन युवक आए। आरोपियों में से एक के पास एक पिस्टल जबकि दो आरोपियों के पास लोहे की रॉड थी। आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि साइड में खड़ा हो जा, नहीं जान से मार देंगे, फिर दूसरे व्यक्ति ने हाथ में ली हुई रोड इसके मारने की कोशिश की और उससे पिस्टल के दम पर अलमारी खुलवाई और अलमारी से पांच किलो चांदी व 35 हजार रुपए की नकदी लेकर दुकान का शटर बंद कर भागने लगे, तभी इसने एक व्यक्ति को भागते हुए पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस सूचना देकर बुलाया और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान विकास (22 ) निवासी गांव खांडसा, गुरुग्राम के रूप में हुई।